Image source- gaurav chaudhary instagram post

एकदम से बदली गौरव की किस्मत… कभी दुबई पुलिस के लिए काम करने वाला लड़का बना करोड़ों का मालिक

New Delhi: एक वक्त था जब गौरव दुबई पुलिस के लिए काम करते थे। उस वक्त वह खाली बैठे रहते थे। खाली समय का उन्होंने ऐसा सदुपयोग किया कि आज वह करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। आज उनके पास न सिर्फ करोड़ों रुपए हैं बल्कि पूरी दुनिया में लोग उन्हें पहचानते हैं।

गौरव चौधरी का जन्म 7 मई 1991 को हुआ। दुबई पुलिस के साथ काम करते-करते खाली समय में उनके दिमाग में ऐसा जबरदस्त आइडिया आया कि आज लोग उन्हें टेक्निकल गुरुजी के नाम से जानते हैं। आज उनके पास सारी सुविधाए हैं। 18 अक्टूबर 2015 को उन्होंने टेक्निकल गुरुजी चैनल की शुरुआत की। इस चैनल का एकमात्र उद्देश्य था कि लोगों तक टेक्निकल से जुड़ी जानकारी देना।

इस चैनल की शुरुआत में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साल 2016 में जियो के लॉन्च होने के साथ ही इस चैनल ने लगातार सफलता हासिल की। धीरे-धीरे सब्सक्राइबर जुड़े और जुड़ते ही चले गए। उनके चैनल में आज मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है।और आज उनकी कमाई हर महीने करोड़ों में है।

गौरव ने BITS PILANI में पढ़ाई की। कई नई-नई चीजें सीखीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद गौरव ने दुबई की पुलिस से सिक्योरिटी में सर्टिफिकेट लिया और दुबई पुलिस में सिक्योरिटी इंजीनियर की सर्विस करने लगे। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। वह यूट्यूब चैनल के किंग बन गए। आज गौरव अपने यूट्यूब पर दो चैनल चला रहे हैं। जिस तरह कई सक्सेसफुल लोगों ने अपनी नई पहचान बनाई है उसी प्रकार गौरव ने भी यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर कर यूट्यूब किंग बन गए। फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 में भी गौरव का नाम शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *