New Delhi : यूपी में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा के सभी नेता तैयारी में लगे हुए हैं। सपा के लिए यह चुनाव काफी अहम है। कयास लगाई जा रही है कि इस बात सपा और रालोद एक साथ चुनाव के मैदान में उतर सकती है। रालोद के नेता जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से और रालौद प्रमुख जयंत चौधरी ने मुलाकात की। जिसकी एक तस्वीर अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अखिलेश ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर’ । अब देखना ये होगा कि ये दोनों ही पार्टियां यूपी में कोई बड़ा बदलाव कर पाएंगी या पिछली बार की तरह अखिलेश यादव को हार का सामना करना पड़ेगा।
श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर pic.twitter.com/iwJe8Onuy6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 23, 2021
इस बार है कड़ी टक्कर, प्रियंका भी चुनावी मैदान में
उत्तर प्रदेश में अगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में होने हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सामने इस बार चुनौती और कड़ी होने वाली है, क्योंकि इस बार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगीं या नहीं। इस बारे में उन्होंने कोई घोषणा नहीं की है। मगर अखिलेश के सामने पहले से ही सीएम योगी (CM Yogi) खड़े हैं। उत्तर प्रदेश में सपा का सुपड़ा बीजेपी ने ही साफ किया था। अब ऐसा लगा रहा है कि आने वाले समय में अखिलेश रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।