image source- Twitter/Instagram screencrab

वीडियो:तंजानिया के भाई-बहन ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि,कहा- सुकून देती थी उनकी अद्भुत आवाज

New Delhi: स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है। अब है तो सिर्फ उनकी सुकून देने वाली आवाज। भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी लता मंगेशकर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी अद्भुत आवाज का जादू है। उनके निधन की खबर सुनकर हर किसी के आंखों से आंसू निकल आए। देश विदेश हर गली मुहल्ले से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अब तंजानिया के भाई और बहन किली पॉल और नीमा पॉल ने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो में दोनों ने लता मंगेशकर के ही गाने ”जाने क्या बात है” पर लिप्सिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

तंजानिया के भाई और बहन किली पॉल और नीमा पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शएयर किया और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। वायरल वीडियो में दोनों ने उनके गाने जाने क्या बात है में लिप-सिंक किया। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- 

वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि- उनकी आवाज़ इतनी सुकून देने वाली और इतनी अद्भुत थी कि वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। नेटिज़न्स ने किली पॉल और नीमा पॉल के नए वीडियो की सराहना की। ज़ारा खान और रोहित बोस रॉय ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत वीडियो के लिए धन्यवाद।

कौन हैं किली पॉल और नीमा पॉल

किली पॉल और नीमा पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं। दोनों भाई-बहन हैं। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। किली पॉल तंजानिया डांसर, टिक टॉकर, इंस्टाग्राम स्टार और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। किली पॉल के अकेले इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनकी बहन नीमा पॉल भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *