New Delhi: अमित भड़ाना आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। वह एक यूट्यूबर हैं, लाखों की संख्या में लोग इनके वीडियोज को पसंद करते हैं। इन्होंने साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में ही इन्हें अपने वीडियो से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि इन्होंने दोबारा पलटकर पीछे नहीं देखा। अमित अब खुद एक ब्रांड बन चुके हैं। अमित किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी फैन फॉलोविंग के आगे बॉलीवुड के कई जाने माने स्टार भी पीछे हैं।
Daftar mein kabhi bandi mat patana, otherwise sab logon ka kaam hoga tumhe satana. #DaftarMeinAfraTafri aa gaya hai, on Amazon miniTV jo hai aapke Amazon Shopping app ke andar, bilkul FREE. https://t.co/b85o5FufLX #DaftarMeinAfraTafriOnAmazonminiTV #AmazonminiTV #AmitBhadana
— Amit Bhadana (@iAmitBhadana) May 16, 2022
कहते हैं न अगर आपमें काबिलियत है तो आप आसानी से लोकप्रिय हो सकते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है अमित भड़ाना। अमित ने जीरो से शुरुआत करके आज हीरो बन चुके हैं। आज के समय में अमित का चैनल काफी फेमस है, जिसके लिए इन्हें सालों संघर्ष करना पड़ा। ये प्रसिद्धी रातों रात नहीं मिली है। इस सफलता के पीछे सालों की मेहनत है।
Ji gudda bhaiyya 😂 https://t.co/YacqAe1gu4
— Amit Bhadana (@iAmitBhadana) April 27, 2022
अमित इस तरह वीडियो बनाते हैं जो परिवार के बीच बैठकर देखा जा सके। लोगों को पसंद आए। अमित ने अपने वेकेशन के दौरान एक वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक वीडियो उनकी जिंदगी में नया मोड़ लाने वाला है। इस वीडियो को लोग इस कदर पसंद करने लगे, कि अमित ने लगातार वीडियो अपलोड करना जारी रखा। धीरे-धीरे वह लोगों के बीच ऐसा छाए कि उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
आज भड़ाना वीडियो पोस्ट करते हैं और वह ट्रेंड करने लगता है। अमित भड़ाना का जन्म 7 सितंबर 1994 को हुआ। वह एक लॉ स्टूडेंट हैं। बचपन से ही उन्हें हंसना – हंसाना बेहद पसंद था। इसी शौक को उन्होंने अपना करियर बना लिया। अपने हुनर के दम पर आज अमित करोड़ों के मालिक हैं।