image source- Screengrab (Video instagrammed by Ekta kapoor)

भगवा कपड़े पहनकर रैम्प वॉक करते हुए दिखीं स्मृति ईरानी, आप भी देखिए साल 1998 का ये वायरल VIDEO

New Delhi: फेमिना मिस इंडिया 1998 के लिए रैम्प वॉक करते हुए स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 25 साल पुराने इस वीडियो में भारतीय राजनेता, पूर्व अभिनेत्री और फैशन मॉडल स्मृति ईरानी को मिनी स्कर्ट के साथ ऑरेंज टॉप पहने देखा जा सकता है।

क्लिक कर देखें वीडियो

फैन्स लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैन अब इसकी तुलना पठान के बेशरम रंग गीत में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के पोशाक से कर रहे हैं, जिसने दर्शकों के एक वर्ग को नाराज कर दिया। एक कमेंट में लिखा था, “अरे ये क्या भगवा का अपमान हम हिंदू नहीं सहेंगे स्मृति ईरानी ऐसे कैसे कर सकती है। गॉड हिंदू खतरे में ना आ जाए। बहिष्कार करो। वहीं, एक और यूजर ने लिखआ कि- भगवा रंग है या गैस सिलेंडर का रंग?

यहां देखिए वीडियो

वीडियो को इससे पहले उनकी बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर एकता कपूर ने 2020 में शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- स्मृति ने भले ही फेमिना मिस इंडिया का खिताब न जीता हो , लेकिन उसके बाद स्मृति नाम हर घर पर छा गया। वह  आज एक मंत्री हैं। उनका पूरा व्यक्तित्व एक शक्तिशाली लेकिन विनम्र राजनीतिज्ञ में बदल गया है। लेकिन जब उन्होंने शुरुआत की, तो वह एक विनम्र, शर्मीली, सरल लड़की थीं। वह आज भी उन लोगों की मदद करती हैं, जो कभी उनके साथ काम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया 1998 में भाग लिया था, लेकिन वह शीर्ष 9 में नहीं पहुंच पाईं थीं। गौरी प्रधान, जिन्होंने बाद में ईरानी के साथ क्यूंकी सास भी कभी बहू में काम किया, वह भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा थीं।