NEW DELHI : सलमान खान के भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह की 24 साल की शादी अचानक टूट गई। सोहेल और सीमा ने तलाक के लिए जब अर्जी फाइल की, तो उनके इस कदम से सभी हैरान रह गए। यह जोड़ी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह एक वजह से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
शादी टूटने के बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सीमा फिल्ममेकर करण जौहर की डिनर पार्टी में पहुंची थीं जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा नशे में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में सीमा सजदेह पैपराजी को पोज देती नजर आ रही थीं लेकिन इस बार वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं। लगातार लड़खड़ा रहीं थीं और अंतत: खड़ा रहने के लिए उन्हें दीवार का सहारा लेना पड़ा। वीडियो पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘नशे में’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, बेहद नशे में।
सीमा खान एक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। कई बार वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।
फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह- सोहेल खान 24 साल बाद अलग हो गए हैं। दोनों अब अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रहे हैं। दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता अर्जुन सजदेह हैं। सीमा के भाई बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं।

सोहेल और सीमा ने भागकर 1998 में शादी कर ली। सीमा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। उस वक्त सीमा और सोहेल पहली बार मिले थे। सोहेल के मुताबिक, उन्हें पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।