image source- Twitted by ANI

रूसी विदेश मंत्री ने जमकर की भारत की तारीफ, बोले पीएम मोदी- यूक्रेन युद्ध जल्द से जल्द रोका जाए

New Delhi:प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।प्रधान मंत्री ने यूक्रेन में चल रही हिं’सा को जल्द से जल्द समाप्त करने की बात कही है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बैठक की कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट भी साझा किया। वार्ता के लिए उपस्थित लोगों में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल थे। लावरोव के साथ दो अधिकारी भी थे।

लावरोव चीन की यात्रा के बाद दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। लावरोव ने दिन में पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने दोनों देशों के बीच “बहुत अच्छे संबंधों” के बारे में बताया। और जमकर भारत की तारीफ की।उन्होंने कहा कि- हमारे राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजी है।

पश्चिम के दबाव के बावजूद, भारत ने अब तक युद्ध पर एक तटस्थ रुख बनाए रखा है और हिंसा को समाप्त करने और वार्ता पर लौटने का आह्वान करते हुए रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में पारित प्रस्तावों पर मतदान से परहेज किया है।

मोदी ने इससे पहले 24 फरवरी, 2 मार्च और 7 मार्च को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने दो बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी बात की थी। सर्गेई ने कहा कि भारत और रूस सामरिक भागीदारी को विकसित करते रहे हैं और यही हमारी प्राथमिकता रही है।

उन्होंने आगे कहा कि- कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और मजबूत भी हो रहे हैं। उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा कि- भारत हमेशा कूटनीति के जरिए विवादों को सुलक्षाने के पक्ष में रहा है। और यही बात बेहद अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *