image source- social media

बधाई हो… आखिरकार RRR ने लहरा ही दिया अपना परचम, नाटू-नाटू ने जीत लिया ऑस्कर

New Delhi: साल भर से फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे वह आ गई है। फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। गोल्डन ग्लोब में छाने के बाद नाटू नाटू गाने ने ऑस्कर भी अपने नाम कर लिया है।  RRR फिल्म के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल स्कोर कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। अवॉर्ड जीतने के बाद रामचरण, जूनियर एनटीआर और एस एस राजामौली की खुशी का ठिकाना नहीं था। फैंस और सेलेब्स आरआरआर की टीम को बधाई दे रहे हैं।

ऑस्कर का यह 95वें  एडिशन है। वहीं, इसमें पहली बार रेड कारपेट की जगह चमकीले सफेद रंग को चुना गया है। ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजिल्स में 13 तारीख के सुबह 5:30 बजे से भारत में लाइव देखा जाएगा। दीपिका पादुकोण को इस वर्ष बतौर प्रेजेंटर चुना गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर टीम आरआरआर को जीत पर बधाई दी है। कंगना ने ट्वीट में लिखा, पूरे भारत को बधाई, नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण के बारे में एक फिल्म को वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर सराहा गया है।

एम एम कीरावनी ऑस्कर जैसे प्रसिद्ध सम्मान से पहले अपने गाने नाटू-नाटू के लिए दो अन्य इंटरनेशनल अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं। इन दोनों अवॉर्ड शोज में भी नाटू-नाटू को सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में सम्मानित किया गया था। नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने पर सभी भारतवासियों में खुशी की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर टीम को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, यह किसी एक इंडस्ट्री की नहीं बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जीत है।

राहुल गांधी ने टीम आरआरआर को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “जिस गाने पर पूरे भारत ने डांस किया, वह वास्तव में वैश्विक हो गया है! mmkeeravaani,boselyricist और पूरी RRR टीम को NaatuNaatu के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीतने के लिए बधाई। पीम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- असाधारण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। mmkeeravaani boselyricist और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई।