Image source- Tweeted by Roshan Mahanama

आम इंसान की तरह लोगों की मदद के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे ये क्रिकेटर, बांटने लगे चाय और ब्रेड

New Delhi: सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर Roshan Mahanama ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने कहा कि- इंसान चाहे कितने ही ऊंचे पद पर पहुंच जाए लेकिन अगर उसका दिल सच्चा है तो वह हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है।

तस्वीर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा की है, जो 1996 में श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह अपने नेक दिल से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह भूखे प्यासे लोगों की मदद के लिए चाय और ब्रेड परोस रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों में खड़े लोगों की मदद करते हुए देखा गया, जिसकी अब लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

दरअसल, श्रीलंका के ऊपर ऐसा आर्थिक संकट कभी नहीं आया जब खाने पीने तक की चीजों का अकाल पड़ जाए। लोग इन खाने की चीजों के लिए मोहताज हो जाएं। श्रीलंका पिछले साल से ही दवाओं से लेकर ईंधन यहां तक की भोजन जैसी कई जरूरी चीजों की पूर्ति नहीं कर पा रहा है।

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- हमने वार्ड प्लेस और विजेरामा मावथा के आसपास पेट्रोल के लिए कतारों में लोगों के लिए भोजन परोसने का काम किया। ये लाइन लगातार लंबी होती जा रही है, ऐसे में लाइन में लगे लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ते जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि पेट्रोल पंप पर जो लोग भी लाइन लगा रहे हैं, वो एक दूसरे की मदद भी करें।

उन्होंने 1990 नंबर भी शेयर किया है, और अपील की है कि अगर आपका स्वास्थ्य खराब लग रहा है तो पास के व्यक्ति से मदद लें या फिर 1990 में फोन करें। सोशल मीडिया पर उनके इस सराहनीय कार्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *