New Delhi: टीचर की नौकरी छोड़कर सेना में अफसर बनने का रेखा सिंह का सपना पूरा जरूर हो गया, लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था। पहले प्रयास में असफल होने पर रेखा ने हार मानी और फिर इसके लिए जी जान से लग गई जिसके बाद मेहनत रंग लाई और वो सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हो गईं।
गलवान घाटी में शहीद हुए लांस नायक शहीद दीपक सिंह की पत्नी भारतीय सेना में अफसर बन गईं। वीर चक्र पुरस्कार विजेता शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।
Madhya Pradesh | Rekha Singh, wife of Naik Deepak Singh who was killed in a skirmish with Chinese soldiers in June 2020, has fulfilled her husband's dream of becoming a lieutenant in the Indian Army. (07.05) pic.twitter.com/H1tXDjiXfl
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 8, 2022
दीपक सिंह 15 जून 2020 में चीनी सौनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। पति की शहादत के बाद उनकी पत्नी ने कसम खाई थी। और शहीद पति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाने का फैसला किया। पति की शहादत के बाद चेन्नई में अपना प्रशिक्षण शुरू किया। रेखा सिंह ने कहा कि- मेरे पति की शहादत का गम और देशभक्ति की भावना की वजह से मैंने एक टीचर की नौकरी छोड़कर सेना में अधिकारी बनने का मन बनाया।
लांस नायक शाहिद दीपक सिंह जून 2020 में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ उनकी शादी के सिर्फ 15 महीने बाद एक झड़प में मारे गए थे। उनकी बहादुरी के लिए, उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पवित्र वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।