New Delhi: पहलवानों के सपोर्ट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जंतर मंतर पहुंची। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा कि- ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये कड़ी मेहनत और संघर्ष करके देश के लिए मेडल जीतती हैं। इनका शोषण, इनका अपमान।। देश की हर एक महिला का अपमान है। इनको न्याय मिले – पूरा देश ये चाहता है।
ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये कड़ी मेहनत और संघर्ष करके देश के लिए मेडल जीतती हैं। इनका शोषण, इनका अपमान.. देश की हर एक महिला का अपमान है। इनको न्याय मिले – पूरा देश ये चाहता है। pic.twitter.com/8Ro8GrHKER
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 29, 2023
खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर 2 FIR दर्ज हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। इस शख्स (WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।
उन्होंने कहा, बहुत सारी लड़कियां है जिनके साथ ऐसा हुआ है। मैं समझना चाहती हूं कि सरकार इनको क्यों बचा रही है। प्रधानमंत्री से मेरी कोई उम्मीद नहीं है। मेडल लेकर आए तो घर बुलाया, अब क्यों नहीं बुला रहे हैं। इस आदमी (बृजभूषण शरण सिंह) को बचाने के लिए इतना क्यों किया जा रहा है।
'अगर पीटी उषा के साथ ऐसा होता तो…'
Vinesh Phogat ने दिया बड़ा बयान@Phogat_Vinesh #BrijBhushanSharanSingh pic.twitter.com/lqDeeM0g2f
— News24 (@news24tvchannel) April 27, 2023
पहलवान बीजेपी सांसद और WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि बृजभूषण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए। पहलवानों ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। लेकिन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, वह कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।
#WATCH | "I don't have any expectations from the PM, because if he is worried about these wrestlers, then why has he not talked to them or met them yet. Why the govt is trying to save him (Brij Bhushan Sharan Singh…," says Congress leader Priyanka Gandhi Vadra in Delhi pic.twitter.com/XLDpIruQHv
— ANI (@ANI) April 29, 2023
इधर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने से पहले पहलवानों को मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैं न्यायपालिका के फैसले से खुश हूं। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी और मैं उनके साथ हर संभव तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। इस देश में न्यायपालिका से बड़ा कोई नहीं है। प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश आ गया है। सरकार ने भी कहा था कि उसे प्राथमिकी दर्ज करने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं हूं। मैं आदेश का स्वागत करता हूं।