बच्चे के साथ गंगा नदी में गिरी महिला, शॉल और गमछे की मदद से लोगों ने दोनों को बचाया

New Delhi : BIHAR के Vaishali जिले के राघोपुर में बने पीपा पुल से एक महिला बच्चे के साथ गंगा नदी में गिर गई। महिला औरउसके बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। घटना रुस्तमपुर कच्ची दरगाह पीपा पुल पर शुक्रवार को घटी।

महिला पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। वह बच्चे को गोद में लिए हुई थी। जर्जर हो चुके पीपा पुल पर बाइकअनियंत्रित हुई, जिससे महिला बच्चे को साथ लिए नदी में गिर गई।

उसने एक हाथ से बच्चे को पकड़े रखा और दूसरे हाथ से पुल कोपकड़ लिया। पुल पर मौजूद लोगों की मदद से महिला के पति ने पहले बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद महिला को बचाने कीकोशिश की गई।

पांच लोगों ने हिम्मत दिखाई और एकदूसरे का हाथ पकड़े हुए महिला के पास पहुंचे। इसके बाद शॉल और गमछा महिला तक पहुंचायागया। कपड़े को जोड़कर महिला को पुल पर मौजूद लोगों ने खींचा। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को पानी से बाहर निकाल लियागया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *