New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। पीएम मोदी ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को भी राष्ट्र को समर्पित किया। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (bangalore-mysore expressway) बनने के बाद बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे से घटकर केवल 75 मिनट रह जाएगा।
कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं।
कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है।
कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/C9pyiYEiHD
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मांडया में रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों ओर लंबी कतारों में खड़ी रही और प्रधानमंत्री की गाड़ी पर फूलों की बारिश की। लोगों ने जयकारे भी लगाए। इस 118 किलोमीटर लंबी परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है। यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा के समय को लगभग 3 घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर देगा और इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक साधन के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण रोड परियोजना है, जो कर्नाटक के विकास में योगदान देगी।
मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
हमारे देश में दशकों से सिंचाई के जो प्रोजेक्ट्स लटके थे उसे भी तेजी से पूरे कर रहे हैं। इस साल बजट में केंद्र सरकार ने अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे कर्नाटक के बड़े हिस्से में सिंचाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान होने वाला है। बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे।
अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है। 2014 में जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख-दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी। इसके बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का लगातार प्रयास किया।