New Delhi: 24 मार्च को आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है। यहां पर चांद के नीचे एक चमकता हुआ तारा नजर आया है। यह अद्भुत नजारा आसमान में काफी देर तक देखने को मिला। इस नजारे की तमाम लोगों ने तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे खगोलीय घटना बता रहा है तो कोई धार्मिक नजरिए से देख रहा है। कोई नवरात्र पर देवी मां का चमत्कार कह रह है, तो वहीं चांद तारा एक साथ दिखने को कोई रमजान महीने में अल्लाह का चमत्कार बता रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग माता रानी की तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें उनके माथे पर उसी प्रकार से बिंदी शोभायमान है, जैसे आसमान पर चांद का स्वरुप था। इस तस्वीर को शेयर कर लोग जमकर माता रानी की जय के नारे लगाने लगे।
दरअसल शाम के वक्त चांद के ठीक नीचे चमकता तारा दिखाई दिया। चांद के बिल्कुल पास तारे जैसी जो रौशनी नजर आई। खगोलशास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह वीनस (शुक्र ग्रह) है। यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाता नजर आ रहा है।
यही नहीं, पैरेंट्स के पास स्कूलों से भी फोन पहुंचा। स्कूली बच्चो के परिजनों को भी फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि इस खगोलीय घटना को अपने बच्चों को दिखाएं ताकि बच्चे शुक्र ग्रह और चंद्रमा के खगोल शास्त्र के बारे में अवेयर हो सकें।
चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत कम देखने को मिलते हैं। जानकारों के मुताबिक वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए दस फीसदी चमक के साथ था। इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोंण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नजर आ रहे थे।