image source- Instagrammed by Manoj tiwari

पिता बने मनोज तिवारी, घर में गूंजी किलकारी, लिखा- लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है

New Delhi: भोजपुरी स्टार सिंगर, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी पिता बन चुके हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर मनोज तिवारी ने लिखा कि-बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे।

उन्होंने दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि उनके घर फिर से किलकारी गूंजी है। उनकी वाइफ ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद तो सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया। लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्टर ने अभी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इसमें केवल वो पत्नी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं ।

पिछले महीने ही एक्टर ने पत्नी की गोद भराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया था। तब खुलासा हुआ था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। अब मनोज की इस पोस्ट के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है।

मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर ने पहली बार रानी से शादी रचाई थी। रानी से उनकी एक बेटी जिया है। मनोज और रानी की शादी 1999 में हुई थी। मगर शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। इसके बाद बड़ी बेटी जिया के कहने पर एक्टर ने कोरोना काल में दूसरी शादी सुरभि तिवारी से रचाई और इनसे एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। अब ऐसे में सुरभि से एक्टर को एक और बेटी का सुख प्राप्त हुआ। जहां मनोज की ये तीसरी बेटी है वहीं, सुरभि की ये दूसरी बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *