New Delhi: महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वो इतने मुश्किल कैच पकड़ते हैं फिर भी उन्हें कभी बेस्ट कैच का अवॉर्ड नहीं मिलता।इस समय IPL 2023 का 16वां संस्करण चल रहा है। सभी टीम जान लगा कर मैच जीतने की कोशिश कर रही हैं। मैच में CSK ने SRH को हरा दिया। इस मैच में धोनी ने भी ज़बरदस्त कैच पकड़ा। मैच के बाद सेरेमनी में हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) से बात करते हुए धोनी (MS Dhoni) ने अपनी उसी अंदाज उन्हें कैच ऑफ द मैच देने की बात कह दी।
Rutu was not in the frame before the ball, MS brought him there and bang next ball Brook fall into the trap. Dhoni's ball knowledge is unreal man 🥵🔥. @MSDhoni #MSD pic.twitter.com/jrSJZuGz71
— 𝑻𝑯𝑨𝑳𝑨 (@Vidyadhar_R) April 22, 2023
इसपर धोनी ने कहा कि शानदार कैच लेने के बावजूद उन्हें पुरस्कार नहीं मिलता। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक विकेटकीपर है, लेकिन वह आसान कैच नहीं था।सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा, ‘और क्या कहूं। सब कुछ कह चुका हूं, यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां खेलना अच्छा लगता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है। बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा, लेकिन कोई शिकायत नहीं।
Faf Du Plessis :"MS Dhoni is the GOAT of IPL"
AB de Villiers : "MS Dhoni is the GOAT of IPL" pic.twitter.com/v7nHQc0s4z
— ` (@rahulmsd_91) April 23, 2023
इतना ही नहीं माही ये कहने में बिलकुल भी नहीं हिचकिचाए कि उनकी उम्र अब बढ़ रही है। लेकिन उन्होंने इस दौरान सचिन का ज़िक्र करते हुए कहा कि सिर्फ़ सचिन ही इस मामले में अपवाद हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र से खेलना शुरू किया और अंत तक खेलते रहे। धोनी आज भी आईपीएल में इसलिए दिख रहे हैं क्योंकि फ़ैन्स उन्हें देखना चाहते हैं। जिस वक़्त वो खेल रहे होते हैं, Jio की Viewership 25% बढ़ जाती है। इससे पिछले मैच में उन्हें छक्का मारते हुए देखने के लिए करोड़ों लोग टीवी स्क्रीन के आगे बैठ गए थे। तो आप आज भी कह सकते हैं कि धोनी जैसा कोई नहीं।
One sun, one moon, and one MS Dhoni. 🔥😍 pic.twitter.com/AEeclCPnNc
— ` (@rahulmsd_91) April 22, 2023