image source- Social media

माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार..करियर में मां का रहा बड़ा योगदान

New Delhi: माधुरी दीक्षित और उनका परिवार इन दिनों मुश्किल भरे समय का सामना करना पड़ रहा है। माधुरी दीक्षित की मां का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8:40 पर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  जी हां, एक्ट्रेस की मां ने आज सुबह आखिरी सांस ली और इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं, जिससे माधुरी और उनका परिवार गहरे सदमे में है।

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का सुबह निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी।  मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं। माधुरी दीक्षित उनके काफी करीब थीं। आज सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपनी मां के साथ उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती समय में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया। अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।’