Image Source : India.com/agencies

कुंद्रा ने शिल्पा को तोहफे में दिये बुर्ज खलीफा में फ्लैट, यूके में राज-महल विला, लेम्बोर्गिनी और…बहुत कुछ

New Delhi : अश्लील वीडियो प्रकरण में मुम्बई पुलिस के हत्थे चढ़े राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी को बहुत महंगे तोहफे दिये हैं। कमाई चाहे जहां से हुई हो पत्नी को तोहफे देने में कभी कंजूसी नहीं की। बुर्ज खलीफा में इसका एक फ्लैट, यूके में 7 बेडरूम का विला, लेम्बोर्गिनी और भी बहुत कुछ गिफट मिल चुका है। राज कुंद्रा ने उन्हें यूनाइटेड किंगडम में 7 बेडरूम वाला विला ‘राज महल’ खरीदा था और शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट किया था। उस वक्त राज कुंद्रा ब्रिटेन में ही रहते थे और वहां के प्रख्यात बिजनेसमैन थे। उन्होंने शादी के बाद शिल्पा को यह राज महल दिया था। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को 3 करोड़ रुपये की एक बड़ी रॉक डायमंड रिंग भी गिफ्ट की। इसकी कीमत का आकलन मुश्किल है, लेकिन अनुमान है कि यह करोड़ों की है। राज कुंद्रा ने सगाई के मौके पर शिल्पा शेट्टी को यह बड़ी रॉक डायमंड अंगूठी भेंट की थी।

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को मुंबई में समुद्र के सामने वाला विला गिफ्ट किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा समुद्र के सामने वाले विला के मालिक होने का सपना देखती थीं, इसलिये उनके पति राज कुंद्रा ने मुंबई का एक आलीशान घर, एक शाही हवेली उनको गिफट की। राज कुंद्रा ने शिल्पा के घर को ‘किनारा’ उपहार में देकर उनके सपने को पूरा किया। शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा के तोहफे में लेम्बोर्गिनी भी शामिल है। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी शानदार कारों के बेड़े के मालिक हैं। लक्ज़री कारों में से एक नीली लेम्बोर्गिनी भी है जिसे राज कुंद्रा ने शिल्पा को यह कार भारत में लॉन्च होने से पहले ही उन्हें उपहार में दिया था। राज ने इससे पहले शिल्पा को BMW Z4 गिफ्ट की थी।
शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा। शिल्पा शेट्टी को शादी की सालगिरह के तोहफे के रूप में, राज कुंद्रा ने 2012 में दुबई में दुनिया के सबसे ऊंचे टॉवर-बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट की कीमत 50 करोड़ रुपये थी। बाद में, कई रिपोर्टों में कहा गया कि शिल्पा ने आलीशान बुर्ज खलीफा पैड बेच दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *