New Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत केस में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आ गया है। अब इस कोर्ट में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया। ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के बाद 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस मामले में सूरज पंचोली पर आत्महत्या के उकसाने के तमाम आरोप मिले।
Actor Sooraj Pancholi acquitted of abetment charges in Jiah Khan suicide case pic.twitter.com/SUM97xLqeP
— ANI (@ANI) April 28, 2023
3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के जुहू स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के घर से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। 10 साल से ये मामला कोर्ट में था। जिया खान की मां राबिया भी कोर्ट में मौजूद थीं। जाहिर तौर पर वह इस फैसले से नाखुश दिखीं। कानूनन राबिया खान अब हाईकोर्ट में सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर करेंगी। जिया खान की मौत के बाद पुलिस ने उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सूरच पंचोली मशहूर एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था।
सीबीआई कोर्ट में सूरज पंचोली मां जरीना वहाब के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें तमाम मीडिया व पपाराजी ने घेर लिया था। अब दस साल बाद आदित्य पंचोली के बेटे को इस केस में राहत मिली है। मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने सूरज पंचोली को बरी करते हुए कहा कि सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) दोषी नहीं ठहरा सकती। इसलिए आपको बरी किया जाता है। साल 2013 में 25 साल की जिया खान ने जुहू के स्थित फ्लैट पर सुसाइड किया था। एक्ट्रेस की मां राबिया खान पिछले दस सालों से बेटी के लिए न्याय मांग रही हैं।
#WATCH | Actor Sooraj Pancholi leaves for CBI court in Mumbai for a verdict in the suicide case of actor Jiah Khan, who was found dead in her suburban home on June 3, 2013. Sooraj Pancholi is accused of abetting the suicide of Jiah Khan. pic.twitter.com/9jaVBxLRxV
— ANI (@ANI) April 28, 2023
सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप थे। जिया की मां राबिया खान ने बेटी की हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया था। कोर्ट में सीबीआई की ओर से भी हत्या की बात को खारिज किया गया था। ऐसे में कोर्ट ने भी माना, जिया खान सुसाइड किया था और उनकी हत्या नहीं हुई थी। जस्टिस एएस सैय्यद का ये फैसला सबूतों आभाव में आया है। कोर्ट ऑर्डर में ये साफ-साफ कहा गया कि ऐसे कोई सबूत नहीं है, जो ये साबित कर सके कि सूरज पंचोली ने जिया खान को खुदखुशी के लिए उकसाया था।
‘