शहीद जवान जयपाल गिल को अंतिम विदाई देती मां। image source- twitter

शेर को पैदा करने वाली शेर दिल मां, घी का टीका लगाकर अपने शहीद लाल को कहा था अलविदा

New Delhi: भारतीय सेना के जवान कितने बहादुर होते हैं ये तो जग जाहिर हैं, लेकिन सेना के परिवार वालों की हिम्मत को ये तस्वीर दिखाती है। ये तस्वीर है शहीद जयपाल और उनकी मां की। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक मां अपने बेटे को घी का टीका लगाकर अंतिम विदाई देती है। एक सैनिक की मां का दिल ही इतना बड़ा हो सकता है। जम्मु कश्मीर में अमर शहीद जयपाल गिल की मां ने अपने बेटे के माथे को चूमा। उसके बाद देसी घी के साथ उसका तिलक किया। बाद में 500 का नोट व एक चांदी का सिक्का देकर उनकी अंतिम विदाई की।अपने पौते को भी फौजी बनाना चाहती हैं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने कहा कि- शेर की मां शेरनी ही होती है। ऐसा कलेजा एक मां का ही हो सकता है।

दरअसल, जयपाल 30 साल के थे जब वह देश की रक्षा में हंसते-हंसते शहीद हो गए थे। कुपवाड़ा में आ’तंकियों के तलाशी अभियान के दौरान उन्हें करंट लग गया था। इसके बाद जयपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। गांव वालों के अनुसार जयपाल बहुत ही हंसमुख और शालीन थे।

शहीद जयपाल की शहादत की खबर के बाद गांव में शो’क की लहर दौड़ गईथी। ग्रामीणों ने जयपाल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। जयपाल साल 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ थे। जिसकी शादी करीब साढ़े छह साल पहले हुई थी और अब उनका 6 साल का एक बेटा भी है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ गांव के लोगों को अपने बेटे पर गर्व है, तो गांव के लोग अब अपने बेटों को भी सेना में भर्ती करना चाहते हैं। जयपाल के पिता वेद प्रकाश गांव में किसान का काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। वहीं जयपाल के बड़े भाई मनोज बॉक्सर हैं, जो परिवार के साथ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *