भारतीय टीम के धुंआधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के प्रदर्शन को आईसीसी ने भी सलाम किया है। सूर्या को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वह टी20 इंटरनेशनल के एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे। जी हां-भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है।
ICC के प्लेयर ऑफ द ईयर बने सूर्य कुमार यादव…मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय #SuryakumarYadav #suryakumaryadavcentury #ICCAwards #iccranking #ICCAwards2022 https://t.co/J98Kbvwx3T
— BHARTIYA VANI (@VaniBhartiya) January 25, 2023
उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर बना बनाया था। वह 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे।
वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2022 में भी उनके बल्ले से धमाकेदार पारियां निकली थीं। उन्होंने 6 पारियों में तीन अर्द्धशतक लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 और औसत 60 का रहा। आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड पिछले साल से मिलना शुरू हुआ था। 2021 के लिए यह अवॉर्ड पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नामित थे।
#ICC #आईसीसी #iccmenst20playeroftheyear #आईसीसीटी20प्लेयरऑफ़दईयर #suryakumaryadav #सूर्यकुमारयादव #award #अवार्ड #first #पहले #IndianCricketer #भारतीयबल्लेबाज #Katihar #कटिहार #KatiharKiJanta #katiharsehai #bihar #बिहार #biharnews pic.twitter.com/jucC1xHzFw
— BENITO MEDIA WEB (@bmwnewsktr) January 25, 2023
सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 मे दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। अभी उनके 908 रेटिंग पॉइंट हैं। पिछले साल ही वह नंबर एक पर पहुंच गए थे। सूर्या ने 2023 की शुरुआत भी दमदार की है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या ने एक फिफ्टी और एक शतक लगाया। वह टी20 में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।