Image source- Screencrab (You Tube Video)

VIDEO:बहते पानी में अचानक जल उठी ज्योति,अपने सामने जलती ज्योत देख लोगों ने माना माता का चमत्कार

New Delhi: दुनिया भर में ऐसे कई चमत्कार होते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। इन चमत्कारों को देखकर तो वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि, चमत्कार को देखकर वैज्ञानिक अपना कोई न कोई तर्क निकाल ही लेते हैं। लेकिन आस्था के आगे वैज्ञानिकों का तर्क भी पीछे रह जाता है। इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो लोगों को हैरान ही नहीं कर रहा है बल्कि आस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ा रहा है।

हिमाचल के कांगडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग माता का चमत्कार बता रहे हैं। ये मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले के बाण गंगा क्षेत्र का है। जहां नवरात्र में लोगों को वो देखने को मिला, शायद कभी लोगों ने ऐसा सोचा भी न हो।

ज्वालामुखी मंदिर को लेकर वैज्ञानिक कई तरह के तर्क देते हैं। लेकिन लोगों की आस्था के आगे ये तर्क भी काम नहीं आते हैं। इस बार नवरात्रि में लोगों ने मंदिर में जो अपनी आंखों से देखा वो अद्भुत था। लोगों ने पानी के अंदर जलती जोत देखी। जिसे देखकर लोगों के मन में ज्वालाजी के प्रति आस्था और गहरी हो गई।

लोगों ने कहा कि- जब वो बनेर खड्ड में स्चे मन में ज्वालाजी से प्रार्थना कर रहे थे, तो नदी में अचानक से एक जोत जगती हुई उनके सामने से प्रवाहित होने लगी। नदी के बीचोंबीच हिचकोले खाती हुई जोत को देख लोगो के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोगों में सवालों के लाइन लग गए। चश्मदीदों का कहना है कि ये ज्वालाजी का आशीर्वाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *