बलूचिस्तान में क्रांति की गूंज : पाकिस्तानी सेना बलूच के लोगों की जान ले लेगी, बचा लो मोदी जी

New Delhi : बलूच नेशनल मूवमेंट (BNM) के यूके चैप्टर के अध्यक्ष हकीम बलूच ने कहा है – पाकिस्तान की सेना बलूच लोगों की जान लेने के लिए बलूचिस्तान में स्क्वॉयड चला रही है। उन्होंने अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ ही भारत और पड़ोसी देशों से मदद की अपील की है। हाल ही में बलूचिस्तान के मकरन इलाके में एक महिला मलिक नाज की हमलावरों ने जान ले ली थी। इस दौरान उसका चार साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे लेकर पूरे प्रांत में प्रदर्शन चल रहा है।

 

बलूच के कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बलूचिस्तान प्रांतीय सरकार के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी पर उंगली उठा रहे हैं। उनका कहना है – वित्त मंत्री का उस गिरोह से संबंध है। हकीम ने कहा – हम पाकिस्तानी सेना, मिलिट्री इंटेलिजेंस और इंटर सर्विस इंटेलिजेंस की मानसिकता जानते हैं। जैसे ही यह मामला शांत होगा, वैसे ही एक और ऐसी घटना होगी। यहां तक कि जब लोग बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो भी घटनाएं हो रही हैं। लोग लापता हो रहे हैं। वहां लूटपाट चल रही है। इसी घटना की तरह दो हफ्ते पहले भी ऐसी घटना हुई थी। अवारन में एक लड़के का अपहरण कर लिया गया था। बाद में स्थानीय स्क्वॉयड के एक सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने कहा – बलूचिस्तान में चल रहा प्रदर्शन एक नई दिशा की ओर जा रहा है। बलूच लोग स्वतंत्र रहने और सम्मान के साथ जीने के अपने अधिकार के लिये प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीलिये हमें बलूच राष्ट्रीय आंदोलन में भरोसा है। हम दुनिया से विशेषकर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के साथ ही भारत जैसे पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश देश से मदद की अपील करते हैं। पाकिस्तानी सेना अपनी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिये स्क्वाड का समर्थन कर रही है।

 

सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की सजा की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्क्वॉयड के प्रमुख समीर सबजल की गिरफ्तारी की मांग की है। हकीम ने कहा कि इनका इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *