image source- Twitter

जब शादी के 17 साल बाद DSP बनी बहु, पति और सुसर ने गर्व से कहा- ये है हमारी असली दुर्गा शक्ति

New Delhi: भारत में कई लड़कियां शादी के बाद या तो पढ़ाई छोड़ देती हैं या फिर नौकरी। आमतौर पर लोगों के मन में ये धारणा है कि शादी के बाद लड़कियों का सपना अधूरा ही रह जाता है। शादी के सफलता के मुकाम पर पहुंचना कठिन होता है लेकिन नामुमकिन नहीं। भारत की ऐसी कई बेटियां हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने सपनों को पूरा किया है। इनमें से एक महिला सामने आई हैं जिन्होंने शादी के बंधन को ताकत मानकर ऐसी उड़ान भरी कि आज लोग उनकी मिसाल देते हैं।

ये कहानी है बिहार की एक ऐसी महिला की जिन्होंने कुछ ऐसा काम कर दिखाया है जिसे देखकर हर महिला को प्रेरणा मिलेगी। हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज की रहने वाली दुर्गा शक्ति की। जिन्होंने शादी के 17 साल बाद अपने सपने को पूरा किया। दरअसल, आनंद अशोक के साथ साल 2002 में दुर्गा शक्ति की शादी हो गई थीं। मात्र 18 साल की उम्र में दुर्गा शक्ति की शादी कर दी गई थी।

बचपन से ही वह पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते थी। उनका सपना था कि वह पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। लेकिन इससे पहले कि उनका सपना पूरा होता 18 साल की उम्र में उन्हें शादी के बंधन में बांध दिया गया। लेकिन इस बंधन को अपनी ताकत बनाकर उन्होंने अपना सपना पूरा किया। उनके इस सपने को पूरा करने में परिवार वालों ने भी साथ दिया। शादी के 17 साल बाद पति और ससुर की मदद से उन्होंने असली दुर्गा शक्ति का रूप दिखाया और DSP पद पर चयनित हुईं। शादी के बाद भी परिवार के बीच रहकर उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और 17 साल बाद बिहार पुलिस में डीएसपी बन गईं।

अपनी बहु की सफलता पर ससुर बेहद खुश हैं। वह खेती करते हैं और खेती करके उन्होंने अपने बेटों को पढ़ाया है। आज दुर्गा शक्ति बिहार में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दुर्गा शक्ति की कहानी उन सभी महिलाओं को प्रेरित करेगी तो शादी के बाद अपना सपना अधूरा छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *