NEW DELHI : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके नशे की हालत में विमान से उतारे जाने की मीडिया में आई खबरों पर स्पष्टीकरण की मांग की है। नेता ने दावा किया कि मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइन्स की एक उड़ान से उतारा गया था क्योंकि वह चलने फिरने की हालत में नहीं थे। बहुत अधिक नशे में थे।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने आरोप को खारिज कर दिया है।
#FPNews
Mann overboard: Was #Punjab CM #BhagwantMann deplaned in #Frankfurt for being drunk
https://t.co/BWrtrf0eld— Firstpost (@firstpost) September 19, 2022
#BhagwantMann @AamAadmiParty https://t.co/PTmEQ46j3I
— BhartiyaFirst (@BhartiyaFirst) September 19, 2022
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया- सह-यात्रियों के हवाले से परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइन्स की उड़ान से उतारा गया क्योंकि वह चलने की हालत में नहीं थे। बहुत अधिक नशे में थे। और इससे प्लेन के उड़ान भरने में 4 घंटे की देरी हुई। इसकी वजह से वह आप के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने से भी चूक गये। इन रिपोर्टों ने पूरे देश को, पूरे पंजाब को शर्मिंदा किया है और पूरी दुनिया में पंजाबियों को शर्मसार कर दिया है।
Kattar Drunkard Bhagwant Mann can't stand on his feet on ground so Luftansa crew deplaning him at Frunkfurt for being too drunk is totally believable 🥂😂 #BhagwantMann pic.twitter.com/Inzsq9BHXD
— Rosy (@rose_k01) September 19, 2022
🚨#BhagwantMann kicked out of ✈️ pic.twitter.com/2SJ2Re1UWe
— Kreately.in (@KreatelyMedia) September 19, 2022
उन्होंने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को इन रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण देते हुए बयान जारी करना चाहिए।
उन्होंने कहा- आश्चर्यजनक रूप से, पंजाब सरकार अपने सीएम भगवंत मान से जुड़ी इन रिपोर्टों पर चुप है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देने की जरूरत है। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर उन्हें प्लेन से बाहर निकाल दिया गया था, तो भारत सरकार के अफसरों को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए।
Akali chief guns for #BhagwantMann; Badal demands answers from #ArvindKejriwal | #6PMPrime with @Akshita_N pic.twitter.com/7BdzX19pNd
— IndiaToday (@IndiaToday) September 19, 2022
Punjab: Sukhbir Badal slams CM Mann for allegedly being drunk and deplaned from flight, demands clarification #BhagwantMann https://t.co/9DT7VVqze2
— Organiser Weekly (@eOrganiser) September 19, 2022
हालांकि आप ने आरोपों को प्रोपेगेंडा बताया। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के रूप में मान के प्रदर्शन से विपक्ष बौखला गया है।
आप के एक नेता ने कहा- मुख्यमंत्री 19 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लौटे। ये सभी सोशल मीडिया रिपोर्ट्स प्रचार हैं। विपक्ष बौखला गया है क्योंकि मान को अपनी विदेश यात्रा से प्रभावी रूप से कुछ निवेश मिल रहा है। आप लुफ्थांसा एयरलाइंस से भी जांच कर सकते हैं।
ਅੱਜ ਜਰਮਨੀ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ Trade Fair ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ.. ਬਹੁਤ ਕੰਪਨੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ Invest ਕਰਨ ਦੀ ਹਾਮੀ ਭਰੀ ..ਓਹ ਕੰਪਨੀਆਂ ਜਿੰਨਾ ਨਾਲ ਅੱਜ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ…
ZEPPELIN
BUEHLER
PRO MINENT
DONALDSON
IGUS
CIPRIANI HARRISON VALVES
PENTAIR pic.twitter.com/jddXW1ev9o— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 12, 2022
भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया। वह नशे में थे, इसलिए एयरलाइन ने ऐसा फैसला लिया।
लुफ्थांसा वेबसाइट के मुताबिक, विमान को शनिवार दोपहर 1.40 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना होना था। लेकिन इस हंगामे के बाद विमान शाम 5.52 बजे 4 घंटे की देरी से और सोमवार को सुबह 4.30 बजे दिल्ली में उतरा।
ਅੱਜ ਜਰਮਨੀ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ Trade Fair ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ.. ਓਹ ਕੰਪਨੀਆਂ ਜਿੰਨਾ ਨਾਲ ਅੱਜ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ…
ZEPPELIN
BUEHLER
PRO MINENT
DONALDSON
IGUS
CIPRIANI HARRISON VALVES
PENTAIR pic.twitter.com/uhPbPSVjNY— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 12, 2022
विमान के बाकी यात्रियों के मुताबिक सीएम मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे। इस वजह से मान को सुरक्षा का हवाला देते हुए हटा दिया गया। उनके स्टाफ ने उन्हें नहीं उतारने की कोशिश की, लेकिन फ्लाइट स्टाफ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे।