खबर है कि बिल गेट्स रिलेशनशिप (Bill Gates Relationship) में हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स (Bill Gates) इन दिनों अपनी लव-लाइफ (Bill Gates Love Story) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तस्वीर पाउला हर्ड से साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि बिल गेट्स सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सीईओ रहे दिवंगत मार्क हर्ड (Mark Hurd) की पत्नी पाउला हर्ड (Paula Hurd) के साथ रिलेशनशिप (Paula Hurd Love Story) में हैं।
मार्क हर्ड की मृत्यु 2019 में हुई थी. पिछले महीने, दोनों को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ओपन में मेन्स सिंगल फाइनल का आनंद लेते हुए देखा गया था। पाउला और मार्क की दो बेटियां कैथरीन और केली हैं। वहीं मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और बिल गेट्स ने शादी के लगभग 30 साल बाद मई 2021 में अपने तलाक की घोषणा की। जिसके बाद दोनों ने अगस्त 2021 में तलाक ले दिया।
Bill Gates New-Found Love Is Ex-Oracle President's Widow – Report
Microsoft founder, Bill Gates, has found love with Paula Hurd, widow to former Oracle co-CEO and president, Mark Hurd.
According to UK Daily Mail in an exclusive on Wednesday, the two were seen last month at pic.twitter.com/cFimDZySvW
— Punch Newspapers (@MobilePunch) February 9, 2023
बिल गेट्स 60 वर्षीय पाउला हर्ड को एक साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। यह सार्वजनिक रूप से ज्ञात है कि बिल गेट्स और पाउला हर्ड डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि पाउला हर्ड के पति का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अक्टूबर 2019 में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। हर्ड एक इवेंट प्लानर के रूप में काम करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाउला हर्ड और बिल गेट्स टेनिस के प्रति अपने प्यार के कारण मार्क की मौत से पहले ही काफी आगे बढ़ चुके थे।
Bill Gates is in love again with Paula Hurd, widow of Former CEO https://t.co/A2FDyqkFE9 pic.twitter.com/OIdOxxsrap
— Dj Hammond (@djHammond15) February 9, 2023
गौरतलब है कि दोनों को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक साथ देखा गया था। कथित कपल को खेल देखने के दौरान अगल-बगल बैठे देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे एक साल से अधिक समय से साथ हैं। बिल गेट्स के एक दोस्त ने बताया कि पाउला को हमेशा एक मिस्ट्री महिला के रूप में दिखाया जाता है। जबकि दोनों एक अच्छे रिलेशन में हैं।