विजय राज पर शेरनी की को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया

New Delhi : कौआ बिरयानी फेम 57 साल के अभिनेता विजय राज को मध्य प्रदेश के गोंदिया में पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। विजय राज पर एक 30 वर्षीय को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से सटे इस इलाके में हिंदी फीचर फिल्म शेरनी की शूटिंग हो रही है। विजयराज 20 अक्टूबर से गोंदिया में थे। उनके साथ इस फिल्म के लगभग 50 कलाकार और क्रू भी साथ ही थे। टीम गोंदिया में दो अलग-अलग होटलों में रह रही थी और वन क्षेत्रों में शूटिंग के लिए हर दिन गोंदिया से लगभग 40 किलोमीटर दूर बालाघाट जाया करती थी। बालाघाट मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व का प्रवेश द्वार है। इस टाइगर रिजर्व में लगभग 80 बाघ रहते हैं।

पुलिस के सामने यह आरोप लगाया गया कि विजयराज ने उनकी होटल में रहने वाली 30 वर्षीय महिला सह-अभिनेता को लगातार परेशान किया। बॉलीवुड अभिनेता ने पिछले तीन दिनों से शाम के समय अपने को-एक्ट्रेस को बार-बार परेशान किया। उनके व्यवहार से तंग आकर महिला ने सोमवार रात स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्या बालन शेरनी फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं और उसी होटल में रह रही हैं।
गोंदिया के राम नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी प्रमोद घोंगे ने जानकारी दी कि पुलिस ने महिला की औपचारिक शिकायत मिलने के बाद अभिनेता पर मामला दर्ज किया। विजयराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए और डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने कहा- अभिनेता विजय राज को गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक मामला दर्ज किया गया है।
विजय को हाल ही में लूटकेस में देखा गया था। विजयराज की सूरज पर मंगल भारी रिलीज़ होनेवाली है। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विजय इससे पहले गली बॉय में रणवीर सिंह के पिता की भूमिका में दिख चुके हैं। ड्रीम गर्ल में एक पुलिसकर्मी की भूमिका और विशाल भारद्वाज की पटाखा में सान्या मल्होत्रा ​​और राधिका मदान के ऑनस्क्रीन पिता का रोल भी जबरदस्त ढंग से प्ले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *