सुनील ग्रोवर को जब बेटे ने कहा आप लड़की बनते हो तो दोस्त चिढ़ाते हैं,आसान नहीं लोगों को हंसाना

New Delhi: हर एक कॉमेडी में एक ट्रेजडी छुपी होती है। यही कारण है कि ज्यादातर कॉमेडियन का जीवन संघर्षों और समस्याओं की ट्रेजडियों से घिरा रहा है। भारतीय सिने जगत की बात करें तो यहां भी ज्यादातर कॉमेडियन एक साधारण परिवार से आते हैं। कॉमीडियन का जीवन आसान कतई नहीं होता। नेम और फेम कमाने के बाद भी कभी कभी उन्हें अपने इस पेशन के कारण शर्मिंदा होना पड़ता है। आज सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता। द कपिल शर्मा शो से वो गुत्थी के रूप में सभी के दिलों में पहचान बना चुके हैं। उनकी एक्टिंग, उनकी कॉमेडी को देख सबके चेहरे मुस्कान से खिल उठते हैं।
लेकिन इतना फेमस होने के बाद भी उनकी यही कॉमेडी उनके लिए तब शर्मिंदगी का शबब बन गई थी जब उनके 8 साले के बेटे ने उनसे लड़की बनने से मना करते हुए कहा था कि उनके ऐसा करने से उनके दोस्त उन्हें चिढ़ाते हैं। अपने बेटे की इस बात ने उन्हें काफी आहत किया था। ये तो उनकी सक्सेस के बाद की लाइफ है उनकी सफलता की कहानी भी उतनी ही संघर्ष भरी रही है। आईए डालते हैं इसपर एक नजर।
सुनील ग्रोवर हांलाकि फिल्मोें में भी कई शानदार रोल करते आए हैं लेकिन लोकप्रियता उन्हें द कपिल शर्मा शो से मिली। यहां उन्होंने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया और उनके दिलों में जगह बनाई। उन्होंने दूसरों को हंसाने के लिए तरह-तरह के भेष बनाए खुद की जहालत करवाई। कभी वो टीवी पर किसी के द्वारा घसीटते हुए दिखाई पड़ते तो कभी पिटते हुए। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्होंने ये शो छोड़ा इसकी टीआरपी में फर्क दिखाई पड़ा। सुनील ग्रोवर ने बीते कुछ सालों से दिखाया है कि वो एक सफल एक्टर होने के साथ साथ एक कॉमेडियन, एंकर और मिमिकरी मैन भी हैं।

सुनील ग्रोवर मूल रूप से हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई हरियाणा दिल्ली और पंजाब से हुई। उन्होंने पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थियेटर से मास्टर्स की डिग्री ली। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल और कॉमेडी सीरियल्स से की थी। उन्होंने बतौर रेडियो जोकी कई रेडियो चैनल के साथ काम किया है। सुनील छोटे पर्दे पर अपना लोहा मनवाने के साथ ही बड़े पर्दे पर भी नजर आते रहते हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ फिल्‍म भारत में नजर आये थे। इस फिल्‍म में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की। इसके अलावा वह हीरोपंती, बागी, जिला गाजियाबाद और गजनी जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद उन्होंने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। जिसके बाद अभी तक उन्होंने कपिल के साथ काम नहीं किया है। ग्रोवर का कहना है कि भविष्य में अगर मौका मिला तो वो उनके साथ काम जरूर करेंगे। फिलहाल सुनील ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस शो में सुनील ग्रोवर के अलावा शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा और उपासना सिंह भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *