PM Modi ने सांसदों से कहा- देश को तोड़ने की बात कहने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा

New Delhi : BJP parliamentary Party की मंगलवार को संसद के लाइब्रेरी हॉल में बैठक हुई। इसमें PM Narendra Modi नेसांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए देश में शांति, एकता और सद्भाव जरूरी है। यह सिर्फ कहने के लिए नहीं है, बल्कि सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे।

मोदी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम को लेकर राजनीति करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं कोभारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने में शर्म आती है। ये लोगदेश के टुकड़ेटुकड़ेनारा लगाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफमजबूती से खड़े होने की जरूरत है।

 

मोदी ने कहा कि दूसरे दलों के लिए राजनीति पहले है लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। इसी संदेश के साथ सभी सांसदों कोकाम करना चाहिए। बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जनऔषधीय योजना की तारीफ की। कहा कि इसके जरिए गरीब मरीजों, बुजुर्गों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *