मुकेश अंबानी को 12 साल का सबसे बड़ा घाटा, मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ का नुक़सान

New Delhi : बाजार की ऐतिहासिक गिरावट का सबसे ज्यादा असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति Mukesh Ambani को हुआ है।उनकी कंपनी Reliance Industries को शेयर बाजार में 12 साल का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। Reliance Industries के शेयर12.35% की गिरावट के साथ 1105 रुपए पर गए। यह अक्टूबर 2008 के बाद कंपनी की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे रिलायंसइंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप 7.05 लाख करोड़ रुपए रह गया।

कंपनी के निवेशकों के शेयरों की वैल्यू सोमवार को 1.08 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सेंसेक्स 1941 अंक गिरा, उसमें से करीब 500 अंक अकेले रिलायंस इंडस्ट्री के रहे हैं। मार्केट कैप के मामले में रिलायंस अब TCS से पीछे हो गई है। TCS का मार्केट कैप 7.40 लाखकरोड़ रुपए है। वहीं, सरकारी कंपनी ONGC के शेयर भी करीब 16.26 पर्सेंट तक लुढ़क गए। इसका मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़रुपए से नीचे गया। ओएनजीसी का मार्केट कैप 93000 करोड़ रुपए पर गया।

CORONA VIRUS और YES BANK के कारण शेयर मार्केट सोमवार को भी तेजी से गिरा। निवेशकों के बीच घबराहट के कारणसेंसेक्स 2,000 अंकों से ज्यादा नीचे आया, इसके बावजूद YES BANK के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। BSE परयस बैंक का शेयर 32 फीसदी चढ़कर 21.30 रुपए के भाव पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर YES BANK का शेयर 16.20 रुपए भाव पर बंद हुआ था। बैंक में ग्राहकों के पैसे सुरक्षित होने के सरकार के आश्वासन से निवेशकों का विश्वास थोड़ा लौटा है।लेकिन इसे बचाने के लिए आगे आने वाले देश के सबसे बड़े बैंक SBI के शेयरों में गिरावट आई है। SBI का शेयर सोमवार को 5.60% नीचे गिरकर 254 रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर यस बैंक का शेयर 260 रुपए भाव पर बंद हुआ था।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का मार्केट कैप सोमवार को ही 1 लाख करोड़ से ज्यादा कम हो गया। दो महीने पहले रिलायंस कामार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से ऊपर था। गिरावट के बाद अब कंपनी का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ से नीचे गया है। कंपनी केशेयर 13 फीसदी गिरकर 1,105 रुपए पर पहुंच गए हैं।

File photo

2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है। 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था। 9 मार्च कोसेंसेक्स 36,128 अंकों पर चुका है। अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है। इसी तरह निफ्टी 1,602 अंक नीचेजा चुका है। 1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था। 9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *