बिहार चुनाव का ऐलान- दशहरे के बाद तीन चरणों में मतदान, दीपावली के पहले रिजल्ट आ जायेंगे

New Delhi : बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार 25 सितंबर को चुनाव कराने की घोषणा कर दी। इस घोषणा से थोड़ी देर पहले सुप्रीम कोर्ट ने बिहार चुनाव को टालने संबंधी एक याचिका को निरस्त कर दिया। चुनाव टालने से मना कर दिया। बिहार राज्य में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं बाकी सामान्य सीटे हैं। चुनाव आयोग के सीईओ सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस चुनाव में 7.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। इसके लिये बूथ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है। पिछले चुनावों में एक पोलिंग बूथ पर 1500 मतदाता थे जो इस साल 1000 कर दिये गये हैं।

सुनील अरोड़ा ने बताया कि पिछली बार चुनावों में 6.7 करोड़ वोटर थे। नवंबर में नीतीश कुमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 29 नवंबर तक नई सरकार का गठन जरूरी है। चुनाव आयोग के मुताबिक एक अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। तीन चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के सीईओ ने बताया कि 28 अक्टूबर को पहले चरण, 3 नवंबर को दूसरे चरण और 7 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जायेंगे।
यानी मतदान दशहरे के बाद शुरू होंगे और दीपावली से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। रिजल्ट भी आ जायेंगे। क्योंकि दीपावली 14 नवंबर को है। और छठ का आयोजन भी चुनावों से प्रभावित नहीं होंगे। सुनील अरोड़ा ने कहा- यह देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है।
इस चुनाव प्रक्रिया में 1.73 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 46 लाख मास्क, 7.6 लाख फेस शील्ड, 23 लाख जोड़े हैंड ग्लव्स और 6 लाख पीपीई किट्स का इस्तेमाल होगा। वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर सामान्य इलाकों में सुबह 7 से शाम 5 की बजाय सुबह 7 से शाम 6 के बीच वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *